नवीन चौहान.
एक महिला शौचालय के अंदर युवक और युवती अश्लील हरकत कर रहे थे। एक महिला सिपाही जब शौचालय के अंदर गई तो उनकी हालत देख वह भी दंग रह गई, उसने उन्हें टोका तो दोनों महिला पुलिस कर्मी को ही उसकी डयूटी समझाने लगे। बाद में पुलिस दोनों को थाने ले आयी और चालान कर दिया।
यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास महिला शौचालय का है। बताया जा रहा है कि यहां एक कंपनी का मैनेजर व युवती अश्लील हरकत कर रहे थे। एक महिला सिपाही जब शौचालय के अंदर गई उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर टोका, जिस पर वह दोनों महिला सिपाही से कहने लगे कि आपका काम हम जैसे लोगों को सुरक्षा देना है। इस दौरान महिला सिपाही ने उन्हें बताया कि आप जो कर रहे है वह गलत है, आप पर कार्रवाई हो सकती है, लेकिन वह दोनों नहीं माने और महिला सिपाही के साथ बहस करने लगे।
जिसके बाद कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस दोनों को थाने ले आई और उनका शांतिभंग व अन्य धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने पर युवक-युवती निजी जिंदगी होने की बात कहकर शोर मचाने लगे। ऐसे में कई लोग जुट गए। महिला सिपाही से दोनों काफी देर तक बहस करने लगे। युवक सेक्टर 6 की एक कंपनी में मैनेजर बताया गया है।