नवीन चौहान.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका आवास पर स्वागत किया।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़ का उनके आवास पर स्वागत करने वालों में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा कांग्रेस व वरिष्ठ नेता विजय यादव, चौधरी राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।