केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले स्वस्थ राष्ट्र ही कर सकता है तरक्की




नवीन चौहान.
मेरठ। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया ने रविवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि स्वस्थ राष्ट्र ही तरक्की कर सकता हैं। उन्होने कहा कि हम सब स्वस्थ, मजबूत व आदर्श राष्ट्र बनाने में अपनी-अपनी भूमिका अदा करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज गरीब की पहुंच तक बडे-बडे अस्पतालों में अपना ईलाज कराने की सुविधा उपलब्ध करायी है और यह सब उनकी दूरदर्शी सोच व उनकी पहल पर प्रारंभ की गयी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कारण संभव हुआ। इस दौरान विभिन्न योजनाओ के 31 लाभार्थियो को कार्ड भी वितरित किये।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा0 मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश सहित विदेशों में भी तीन प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध है जिसमें प्राईमरी स्वास्थ्य सेवाएं, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं व जिला अस्पताल है। उन्होंने कहा कि आशा बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की चतुर्थ पिलर (स्तंभ) है क्योंकि वह घर-घर जाकर न केवल फीडबैक लेती है बल्कि बीमार मरीजों की जानकारी भी उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि 01 हजार की जनसंख्या पर 01 आशा बहन होती है। उन्होंने नंगला जमालपुर ब्लाक जानी की बेबी, अफजाल पावटी की ममता आदि आशा बहनों से संवाद किया। सभी ने प्रसन्नचित भाव में अपने कार्य बताये।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा0 मनसुख मंडाविया ने आयुष्मान भारत के लाभार्थियो से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना छत्तीसगढ में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी जिसमें रू0 05 लाख तक की स्वास्थ्य सेवाएं कार्डधारक को विभिन्न सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों में विभिन्न गंभीर बीमारियों के इलाज तक के लिए उपलब्ध होती है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के प्रांरभ होने से गरीब को बडे-बडे अस्पतालो में इलाज की सुविधा में मिली तथा बडे डाक्टर भी उनका ईलाज करते है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा0 मनसुख मंडाविया ने कहा कि आयुष्मन भारत हैल्थ एकाउंट (आभा) एक डिजिटल प्लेटफार्म है जिसमें व्यक्ति अपना हैल्थ रिकार्ड रख सकता है। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से डाक्टर उसको देख सकता है। यह एक अच्छी व्यवस्था है हर एक नागरिक को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वह आभा योजना का लाभ लें तथा कहा कि अपने पडोस में रहने वाले ऐसे पात्र व्यक्ति जो आयुष्मान भारत योजना के पात्र हो को योजना का लाभ दिलाने में आगे आये।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान पूरी दुनिया ने भारत द्वारा किये गये कोविड कंट्रोल व टीकाकरण के कार्यों को देखा। भारत जैसे विशाल देश में प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में मजदूरों, श्रमिकों, बेसहारा लोगों की मदद की गयी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोविड के दौरान अच्छा कार्य हुआ। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तरक्की मिले, उसको कार्य मिले, उसको अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिले।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए सबसे पहली जरूरत स्वच्छता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से लाखों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हुआ है जिसका सीधा लाभ आमजन तक पहुंचा है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डा0 पूजा शर्मा ने बताया कि जनपद में करीब 251000 आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी है। उन्होंने बताया कि जनपद में 67 चिकित्सालय सूचीबद्ध है जिसमें 15 सरकारी व 52 प्राईवेट है। उन्होंने बताया कि गत चार वर्षो में रू0 37 करोड 47 लाख का भुगतान चिकित्सालयों को किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 तक योग के 25 सत्र लगाये जायेंगे।

कोविड कंट्रोल पर सर्विलांस अधिकारी डा0 अशोक तालियान ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण देते हुये बताया कि कोविड कंट्रोल में जनपद में अब तक करीब 77 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने विभिन्न बिन्दुओं पर वृहद रूप से जानकारी दी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किये जिसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 15 लाभार्थियों में अमीर बख्श, मुनव्वर जहांन, फुरकान अहमद, सुनील कुमार, गौरव, सीमा रावत, देवेन्द्र, बसौती, अरूण कुमार, नैना, अर्जुन, विमला देवी, मोनिया रानी, वरूण रस्तौगी, रजत गुप्ता है। आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट (आभा) के 10 लाभार्थियों में इमरान खान, विकास, सीमा, निधि, श्रीनिवास, काजल, पायल, योगेश कुमार शर्मा, नीरज, शकील है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 06 लाभार्थियों में राधिका, सीमा गुप्ता, मधु, माया, रिया व पिंकी है।

इस अवसर पर सीडीओ शशांक चैधरी, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा0 संगीता गुप्ता, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन सहित विभिन्न चिकित्सा अधीक्षक, आशाएं, विभिन्न योजनाओ के लाभार्थी, अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *