नवीन चौहान.
साले की पत्नी से एकतरफा इश्क करना एक युवक को उस वक्त भारी पड़ गया जब उसके इस प्रेम को तवज्जों नहीं दी गई। युवक ने गुस्से में आकर अपने हाथ की नस काट ली। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को अपनी हिरासत में ले लिया, उसके पास से पुलिस को एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
यह मामला गाजियाबाद का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला शनिवार देर रात करीब 10 बजे का है। बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 21 वर्षीय युवक थाना सिहानी गेट क्षेत्र के जगदीश नगर में हंगामा कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी वह ईको कार में सवार है और उसके पास एक तमंचा भी है।
सूचना पर तत्काल पटेल नगर चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों को साथ लेकर मौके पर गए। पूछताछ करने पर पता चला कि युवक जगदीशनगर में अपनी रिश्तेदारी में आया है। उसका साला परिवार समेत यहां रहता है। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने साले की पत्नी से प्रेम करता है। उसने मिलने से इनकार कर दिया है। नाराज हुए युवक ने अपने बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली थी। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी मिला है।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। उसकी कार को भी सीज कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इस घटना से युवक और उसकी ससुराल वाले दोनों ही पक्ष हैरान और परेशान है।

- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित
- मेयर किरण जैसल और इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने गोविंद घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान

