मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अदालत में फंसे तो सुनाने लगे बेडू पाको





नवीन चौहान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आप की अदालत में फंस चुके है। अदालत की कार्रवाई के बीच वह उत्तराखंड का मशहूर गीत बेडू पाको सुनाने लगे। जिसको सुनने के बाद अदालत में मौजूद सभी लोगों ने खूब तालियां बजाई।


जी हां एक निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम आप की अदालत वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा का प्रसिद्ध शो है। जिसके देश की मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के तमाम राजनैतिक लोग इस शो में प्रतिभाग कर चुके है। वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के सवालों का जबाब देते है। इसी कार्यक्रम में वीवीआईपी को कठघरे में बैठाया जाता है। उन पर सवालों का सिलसिला शुरू होता है। ​इसी शो में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी बुलाया गया है। यह शो आज रात 10 बजे आपको इंडिया टीवी पर देखने को मिलेगा। आप भी कार्यक्रम को देखे और आनंद ले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गीत सुने और मनोरंजन करे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *