मदन कौशिक की ​जीत का तिलस्म क्या इस बार भी रहेगा बरकार




नवीन चौहान.
उत्तराखंड की हरिद्वार शहर सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट में शुमार है। यहां चार बार से लगातार बीजेपी प्रत्याशी मदन कौशिक चुनाव जीत रहे हैं। हर चुनाव में उनका वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। इस बार भी वह चुनाव मैदान में है। ऐसे में सवाल है कि इस हॉट सीट पर क्या इस बार भी मदन कौशिक का तिलस्म बरकार रहेगा या फिर ये सीट किसी और की होगी।

मदन कौशिक भाजपा के सबसे तेज तरकार रणनीतिकार माने जाते हैं। वह जनता के बीच लोकप्रिय भी है। यही वजह है कि उनका वोट प्रतिशत कम नहीं हो रहा। इस बार उनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहमचारी से है। कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरे जोर लगा रही है। जनसंपर्क अभियान के तहत भी जनता तक अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मदन कौशिक भी स्वयं डोर टू डोर जाकर जनता से मिल रहे हैं और इस बार भी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से एक हरिद्वार सीट का धार्मिक और राजनीतिक दोनों महत्त्व है। इस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के मदन कौशिक पांचवी बार प्रत्याशी हैं। सबसे पहले मदन कौशिक 2002 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से विधायक चुने गए थे। 2007 के विधानसभा चुनाव में मदन कौशिक दूसरी बार इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने गए।

2012 के विधानसभा चुनाव में मदन कौशिक ने लगातार तीसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मदन कौशिक लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे। इस चुनाव में भाजपा के मदन कौशिक को 61,742 वोट मिला था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी को 25815 वोट मिला था।

इस बार इस सीट पर मदन कौशिक के सामने कांग्रेस से सतपाल ब्रहमचारी चुनाव मैदान में है। अब देखना यही है कि क्या सतपाल ब्रहमचारी इस बार मदन कौशिक की जीत का रथ रोक पाएंगे। वहीं दूसरी ओर अपनी रिकार्ड जीत के लिए मदन कौशिक भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में है। उनकी टीम लगातार उनके लिए जनसंपर्क कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *