महिला ने प्रेमी को बुलाया और पति ने चोर समझकर बुला ली पुलिस




नवीन चौहान
महिला ने प्रेमी को बुलाया और पति ने चोर समझकर पुलिस को बुला लिया। महिला की हालत खराब हो गई। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है। घटना कनखल क्षेत्र की है।
कनखल थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर कलां में एक महिला के अपने पड़ोसी से अवैध संबंध है। रात्रि में पति के सोने के बाद महिला ने छत का दरवाजा खोलकर प्रेमी को अपने घर बुला लिया। अचानक पति की आंखे खुल गई। पत्नी को आसपास नही पाया तो पति ने जोरदार तरीके से आवाज दी। पति  छत की तरफ जाने लगा। इसी दौरान पति को किसी अन्य व्यक्ति के होने का शक हुआ। पति को लगा कि छत पर चोर है। महिला ने अपने प्रेमी को मौके से भगा दिया। लेकिन पति को घर में चोर आने को लेकर संशय बरकरार रहा। इस बात की सूचना पति ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। महिला से पूछताछ की। महिला के छत पर होने का कारण पूछा। आसपास के लोगों से महिला के संबंध में जानकारी हासिल की। पुलिस को महिला के पड़ोसी से अवैध संबंधों का पता चल गया। वही पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो वह सकपका गई। वही पति को चोर के बारे में संतुष्ट करना पुलिस के लिए टेडी खीर साबित हुआ। अगर पुलिस पति को सच बताती है तो एक घर टूटने के कगार पर आता है। पुलिस सच नही बताती तो चोर की तलाश में जुटना पड़ता है। फिलहाल पुलिस इस मामले में चटकारे लेकर हंस रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *