न्यूज 127, दौराला/मेरठ।
आगामी 21 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मेरठ आगमन और उनके संगठनात्मक संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी के दौराला स्थित आवास पर दौराला मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने की। इस दौरान आगामी 21 सितंबर को मेरठ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके भव्य स्वागत और उसके उपरांत आयोजित होने वाले संगठनात्मक संवाद कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में संगठन को बूथ व शक्ति केंद्र स्तर पर अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ गहन विचार-विमर्श हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली शक्ति उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरे उत्साह के साथ जुट जाएं और संगठन के निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाएं। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में यह पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल, जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, मंडल महामंत्री मोहित राणा, पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष विनीत गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. धनेश पाल, रामवीर अहलावत, डॉ. ईश्वर पाल, संजीत सिंह, विपिन चौधरी, विवेक सैन, प्रदीप शर्मा, अमित गुप्ता, संदीप सहित मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


