मेरठ में मकान ढहने से मलबे में दबकर 10 की मौत




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बारिश के चलते एक मकान के गिरने से उसके मलबे में 15 लोग दब गए। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग मलबे में दबे लोगों को निकाले में जुट गए।

सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गए। हादसे को देखते हुए मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का कार्य पूरी रात चला।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जाकिर कॉलोनी में इमारत गिरने के की घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। इसमें परिवार और रिश्तेदारों द्वारा बताया गया था कि 15 लोग हैं, सभी 15 लोगों को निकाल लिया गया है।

हादसे में 10 की मृत्यु हो गई है और 5 घायल हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को हर संभव उपचार दिलाया जा रहा है। मरने वालों में 5 बच्चे भी शामिल हैं।