न्यूज 127.
हरकी पैडी पहुुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा अर्चना की। इससे पूर्व उन्होंने हरकी पैडी पुलिस चौकी का फीता काटकर लोकार्पण किया।

हरकी पैडी पर पतित पावनी मां गंगा की पूजा अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और हरिद्वार निवासी मौजूद रहे। गंगा आरती के बाद दीपोत्सव और ड्रोन शो का आयोजन होगा।





