विमला ढौंडियाल ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क




Listen to this article

न्यूज 127, दीपक चौहान.
वार्ड 58 से भाजपा प्रत्याशी विमला ढौंडियाल ने बुधवार को करण विहार सहित कई क्षेत्रों में अपना जनसंपर्क अभियान किया। फुटबॉल ग्राउंड के आसपास की कालोनियों में उन्होंने डोर टू डोर प्रचार कर जनता से अपने लिए वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। भाजपा सरकार के विकास कार्यों से जनता संतुष्ट है। कहा कि जिस तहर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का विकास कर रहे हैं उसी तरह से प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश का विकास कर रहे हैं।

हरिद्वार में विकास की गंगा बहाने के लिए नगर निगम में भाजपा का बोर्ड होना जरूरी है। इसीलिए जब यहां ​ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो शहर का चहुंमुखी विकास होगा। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और इस क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान क्षेत्र की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करा रहे हैं। जनता का आशीर्वाद मिलने पर वह इस वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि 23 तारीख भारतीय जनता पार्टी के लिए विजय संकल्प एवं कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत का प्रतिफल विजय श्री में प्राप्त होगा।