UTTARAKHAND के जांबाजों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा सम्मान, जानिए नाम




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। किडनी रैकेट का पर्दाफाश करने वाले कास्टेबल पंकज शर्मा व कोर्ट परिसर में कुख्यात बदमाश देवपाल राणा की हत्या करने वाले शूटरों को गिरफ्तार करने में अदम्य साहस दिखाने वाले आईआरबी द्वितीय के जवान सर्वेश कुमार व नवनीत चौधरी के अलावा उप निरीक्षक अभिनव कुमार को गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा। हरिद्वार जनपद के ही उप निरीक्षक जगत सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर 48 बहादुर जवानों को सम्मानित किया जाएगा।
राज्यपाल केके पॉल ने इन सभी के अलावा पुलिस महकमें में सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न नामों की घोषणा की है।

उत्कृष्ट सेवा के लिए 26 जनवरी 2018 में सम्मान दिए जाने वालों के नाम
उत्कृष्ट सेवा के लिए भगवत प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता नैनीताल, श्रीधर बड़ोला पुलिस उपाधीक्षक जनपद रूद्रप्रयाग, गोविन्द लाल पलाटून कमाण्डर 31 वीं वाहिंनी रूद्रपुर।

विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
संजय जोशी उप निरीक्षक नैनीताल, इरफान खान आरक्षी अभिसूचना हल्द्वानी, जितेन्द्र सिंह आरक्षी एसडीआरएफ देहरादून।

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न
अरविंद सिंह रावत निरीक्षक सूचना प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय देहरादून, तिलक राम शर्मा उप निरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय देहरादून, बनीराम उप निरीक्षक नैनीताल, पूरण चन्द्र पलाटून कमाण्डर 46वीं वाहिनी रूद्रपुर, बसंत किशोर सेमवाल संचार मुख्याल देहरादून।

विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न
अभिनव कुमार उप निरीक्षक हरिद्वार, कांस्टेबल पंकज शर्मा हरिद्वार, भूवन चन्द्र पुजारी उप निरीक्षक देहरादून, राजकुमार उप निरीक्षक देहरादन, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, रविन्द्र टम्टा देहरादून, नवनीत चौधरी] सर्वेश कुमार हरिद्वारआई आरबी द्वितीय हरिद्वार, अरविन्द्र कुमार उप निरीक्षक देहरादून।

सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न
प्रयाग सिंह पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत, विनोद कुमार जेठा पुलिस उपाधीक्षक टिहरी, राजन लाल आर्य पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा, महेश चन्द्र उपाध्याय रेडियो केन्द्र अधिकारी नैनीताल, विशेश्वर प्रसाद गौनियाल निरीक्षक गोपनीय विभाग देहरादून, सुरेन्द्र सिंह पांगती रेडियो केन्द्र अधिकारी अल्मोड़ा, अर्जुन सिंह अग्निशमन अधिकारी चमोली, सुन्दर सिंह 40वीं वाहिन रूद्रपुर, उम्मेद सिंह उप निरीक्षक उत्तरकाशी, गजपाल सिंह उप निरीक्षक देहरादून, जगत सिंह उप निरीक्षक हरिद्वार, धनराम पलाटून कमाण्डर 46वीं वाहिनी रूद्रपुर, दिल्लू राम उप निरीक्षक बागेश्वर, चन्द्रपाल हे. का.ं 46वीं वाहिंनी रूद्रपुर, राजेन्द्र प्रसाद हे. कां. 46 वीं वाहिंनी रूद्रपुर, गीता आर्य महिला हे. कां. उधमसिंह नगर।

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान
संदीप नेगी निरीक्षक एसटीएफ देहरादून, दीपक अरोड़ा एसटीएफ देहरादून, अनुप भाटी कां. एसटीएफ देहरादून, संजय कुमार एसटीएफ देहरादून, महेन्द्र नेगी एसटीएफ देहरादून, संदेश यादव एसटीएफ देहरादून, मोहन असवाल एसटीएफ देहरादून, कादर खान एसटीएफ देहरादून, कमलेश शर्मा उप निरीक्षक देहरादून, शैलेष राणा उप निरीक्षक देहरादून, राजीव देहरादून और दीपक जोशी सहायक उप निरीक्षक पुलिस मुख्यालय देहरादून।
उत्तराखण्ड के पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय जीएस मार्तोलिया ने सम्मानित होने वाले बहादुर जवानों की सूची जारी करते हुए बताया कि इन सभी जवानों को राज्यपाल गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करेंगे।