15 उपनिरीक्षकों के तबादले, चौकी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी




Listen to this article

न्यूज 127, चमोली।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर चमोली पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने 15 उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक विजय प्रकाश को चमोली से गैरसैंण, अनिल बिजल्वाण को चौकी प्रभारी तपोवन से थाना गैरसैंण, विनोद सिंह रावत को गोपेश्वर से चौकी प्रभारी मेहलचौरी तथा दिनेश पंवार को चौकी प्रभारी लंगासू से चौकी प्रभारी नौचर भेजा गया है।

उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह गुसाईं को चौकी प्रभारी गोचर से नेत्रजुड/एनटीएफ/चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश बिष्ट को थाना बदरीनाथ से कर्णप्रयाग, अमनदीप सिंह को थाना गोविंदघाट से चौकी प्रभारी लंगासू और प्रशांत बिष्ट को थाना पोखरी से थाना थराली स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में संजय नेगी को कर्णप्रयाग से प्रभारी एसओजी, रुकम सिंह को चौकी प्रभारी पांडुकेश्वर से गोपेश्वर तथा सत्येंद्र बुटोला को प्रभारी एसओजी से चमोली भेजा गया है।

वहीं, अपर उपनिरीक्षक रणजीत लाल को गोपेश्वर से नंदानगर, विशन लाल को चौकी प्रभारी मेहलचौरी से चौकी प्रभारी पटियालधार, अनूप बर्त्वाल को डीसीआरबी शाखा से थाना गोपेश्वर और विपिन त्यागी को चौकी प्रभारी मंडल से चौकी प्रभारी मोहनखाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानांतरण आदेश की प्रतिलिपि संबंधित क्षेत्राधिकारियों, प्रतिसार निरीक्षक और थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।