न्यूज 127, खटीमा।
छठ पूजा कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में स्थानीय दुकान पर रुककर खरीदारी की। मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी। उनकी इस सहज पहल ने स्थानीय व्यापारियों और दुकान संचालकों का ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकान स्वामी और आसपास के व्यापारियों से बातचीत कर उनके कारोबार की जानकारी ली। स्थानीय प्रतिष्ठान से खरीदारी कर उन्होंने स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री के दुकान पर पहुंचने और आम ग्राहक की तरह खरीदारी करने से दुकान स्वामियों तथा स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला।


