चुनाव का माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में: आदेश चौहान








Listen to this article

न्यूज 127.
नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने वार्ड 13 श्रीराम मन्दिर नवोदय नगर मनु कॉलोनी वार्ड 9 व वार्ड 10 सुभाष नगर में जनसम्पर्क किया। इस दौरान राजीव शर्मा ने कहा कि पूरी पालिका में भगवा लहराने को जनता तैयार बैठी है। जनता ने तय कर लिया है कि इस बार जीत का अंतर और बड़ा होगा। कहा कि जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है। परिणाम के बाद कांग्रेस अपना धरातल तलाशने को मजबूर हो जाएगी।
त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को चुनावी टिप्स देते हुए विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि चुनाव में माहौल आज पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। अब वोट को बूथ तक लाने और सब का मतदान सही से हो जाए इसकी चिन्ता अब त्रिदेव को करनी है। मतदान के दिन युद्ध स्तर पर कार्य कर मतदाता को मतदान के लिए बूथ तक लाने का काम करना है।
चुनाव मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी ने कहा कि अब की बार भाजपा अपने पिछले जीत के अन्तर को तोड़ कर उत्तराखण्ड में एक नया रिकॉर्ड बनायेगी और नगर पालिका में जो विकास की गंगा पिछले कार्यकाल में शुरू की गई अब उसको और तेज़ी से बहाया जाएगा। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल कह ही दिया कि जो योजना यहाँ से भेजी जाएगी उसको तत्काल बजट जारी किया जाएगा और ये बात जनता भी समझ गई कि विकास केवल भाजपा की करा सकती है।
जनसंपर्क अभियान में मुख्यरूप से राहुल कुमार, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक, अरुणा देवी, राधेश्याम कुशवाह, गौरव रोतेला, गौरव गुज्ज़र, निर्मल चिलवाल, संतोष बिष्ठ, गीता, मण्डल अध्यक्ष कैलाश भण्डारी, रितु ठाकुर, रीना तोमर, पुष्पेन्द्र गुप्ता आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।