न्यूज 127.
हरिद्वार पुलिस की शराब तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 150 पेटी शराब के साथ के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह शराब एक प्रत्याशी के वोटरों को रिझाने के लिए लायी गई थी।
नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जनपद में अन्तर्राज्यीय/ अन्तर्जनपदीय बॉर्डर सहित विभिन्न स्थानों पर थाना पुलिस टीमें लगातार सघन चैकिंग अभियान चला रही है।
इसी क्रम में भगवानपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सियान कम्पनी के पास कैन्टक आयशर रंग लाल बिना नम्बर से एक व्यक्ति विक्रम सिंह पुत्र प्रेमचन्द निवासी जयगढ़ थाना चौपाल शिमला हिमाचंल प्रदेश को हिरासत में लेते हुए उसके कब्जे से 150 पेटी अंग्रेजी शराब (75 पेटी लन्दन प्राईड व्हिस्की व 75 पेटी काउन्टर गोल्ड व्हिस्की) के साथ आरोपी को दबोचा।
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया गया कि यह शराब अलग-अलग जगह इकट्ठा कर नगर निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए ले जायी जा रही थी। बरामदगी के आधार पर पकड़े गए तस्कर के खिलाफ थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 19/2025, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि यह शराब किस प्रत्याशी ने चुनाव में बांटने के लिए मंगायी थी।




