भाजपा के भ्रष्टाचार से क्षेत्र की जनता दुखी: महेश प्रताप राणा




Listen to this article

न्यूज 127.
कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा ने अपने प्रचार के दौरान कहा कि जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। जनता जानती है कि पूर्व में भाजपा पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्र में क्या काम कराया है। कहा कि क्षेत्र की छोटी छोटी समस्याओं तक का समाधान नहीं कराया गया।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर में जनता की हर छोटी बड़ी समस्याएं दूर कराना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। मीडिया से बात करते हुए महेश प्रताप राणा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनको जनता का अपार स्नेह मिला। क्षेत्र की जनता ने उनको बहुत सम्मान दिया है। वह लगातार जनता के बीच रहे और भाजपा के भ्रष्टाचार को लेकर मुखर रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए भ्रष्टाचार से क्षेत्र की जनता बहुत दुखी है। इसीलिए इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।