दिव्यांग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोप गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के वाँछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर एक दिव्यांग पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

पुलिस के मुताबिक 06-04-025 को वादनी /(पीडिता) द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार में रोहित डबराल पुत्र राजेन्द्र डबराल निवासी ग्राम चौखडियाल थाना चम्बा टिहरी गढवाल हाल पता 14 बीघा ऋषिकेश जिला देहरादून के द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना व पीडिता (विकलांग)/अनुसूचित जाति की हैं लिखित शिकायत दी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग SC/ST ACT होने के कारण विवेचना नताशा सिंह क्षेत्राधिकारी लक्सर द्वारा की जा रही थी। उपरोक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेतृत्व में कोतवाली नगर पर मुकदमा उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।

उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16-04-25 को आरोपी रोहित डबराल पुत्र राजेन्द्र डबराल निवासी ग्राम चौखडियाल थाना चम्बा टिहरी गढवाल हाल पता 14 बीघा ऋषिकेश जिला देहरादून को थाना क्षेत्र से धर दबोचा।