News127, पौड़ी गढ़वाल।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा रिखणीखाल तहसील के कलवाड़ी क्षेत्र में उस समय हुआ, जब सवारियों से भरा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पौड़ी से प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटना 28 नवंबर 2026 को अपराह्न करीब एक बजे हुई। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। हादसे में आठ लोगों की मौके पर अथवा उपचार के दौरान मौत होने की सूचना है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
मृतकों के नाम
मृतकों की पहचान इस प्रकार बताई गई है—
श्रीमती कविता देवी, पत्नी श्री दिनेश चंद्र, उम्र 45 वर्ष, निवासी मंगलवाड़, पौड़ी। श्रीमती रेखा देवी, पत्नी श्री प्रेम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी मंगलवाड़, पौड़ी। श्रीमती सुमित्रा देवी, पत्नी श्री रमेश सिंह, उम्र 50 वर्ष, पता मंगलवाड़, पौड़ी। श्रीमती सुनीता देवी, पत्नी श्री मदन सिंह, उम्र 45 वर्ष, पता मंगलवाड़, पौड़ी। श्रीमती धनवंती देवी, पत्नी श्री किशन चंद्र, उम्र 46 वर्ष, मंगलवाड़, पौड़ी। श्रीमती सरोजनी देवी, पत्नी श्री मोहन सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी मंगलवाड़, पौड़ी। श्रीमती रजनी देवी, उम्र 25 वर्ष, पता मंगलवाड़, पौड़ी। श्री अनिल देवराज पुत्र श्री जगनंद, उम्र 48 वर्ष, निवासी मंगलवाड़, पौड़ी (चालक)।
चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
श्रीमती शशि देवी, पत्नी श्री गजेन्द्र सिंह, उम्र 35 वर्ष, पता मंगलवाड़, पौड़ी। श्रीमती शकुन्तला देवी, पत्नी श्री महेन्द्र सिंह, उम्र 45 वर्ष, पता मंगलवाड़, पौड़ी। श्री जगदीश सिंह पुत्र श्री भोपाल सिंह, निवासी मंगलवाड़, पौड़ी। श्रीमती सत्यवती देवी, पत्नी श्री जगदीश सिंह, उम्र 36 वर्ष, पता मंगलवाड़, पौड़ी। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में भर्ती कराया गया है।


