न्यूज 127.
एक युवती को शादी के पांच साल बाद पता चला कि उसका पति हिंदु नहीं मुस्लिम है। इन पांच सालों में दों बच्चे भी पैदा हो गए। पीड़िता को जब अपने पति का सच पता चला तो वह बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंच गई और अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार अयोध्या की रहने वाली युवती ने वर्ष 2020 में सनी नाम के युवक से लव मैरिज की थी। उस वक्त सनी ने अपने आपको हिंदु बताया था, लेकिन अब उसे पता चला कि उसके पति का असली नाम खुर्शीद आलम उर्फ़ सनी है। उसने धर्म छिपाकर शादी की।
अब पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ नाम छुपाकर शादी करने व लव जेहाद सहित कई संगीन धाराओं में FIR कराई है। पीड़िता ने 15 लोगों के नाम भी बताए हैं जिन पर आरोप है कि वह उस पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- अल्मोड़ा में 98,529 नोटिसों की सुनवाई के लिए 856 मतदेय स्थल निर्धारित
- गृहमंत्री अमित शाह से मिले त्रिवेंद्र, उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर हुई चर्चा
- कालागढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
- होटल-ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच, छह नमूने लिए
- 15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’

