न्यूज 127.
एक युवती को शादी के पांच साल बाद पता चला कि उसका पति हिंदु नहीं मुस्लिम है। इन पांच सालों में दों बच्चे भी पैदा हो गए। पीड़िता को जब अपने पति का सच पता चला तो वह बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंच गई और अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार अयोध्या की रहने वाली युवती ने वर्ष 2020 में सनी नाम के युवक से लव मैरिज की थी। उस वक्त सनी ने अपने आपको हिंदु बताया था, लेकिन अब उसे पता चला कि उसके पति का असली नाम खुर्शीद आलम उर्फ़ सनी है। उसने धर्म छिपाकर शादी की।
अब पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ नाम छुपाकर शादी करने व लव जेहाद सहित कई संगीन धाराओं में FIR कराई है। पीड़िता ने 15 लोगों के नाम भी बताए हैं जिन पर आरोप है कि वह उस पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- काठगोदाम में एसओजी और पुलिस की कार्रवाई, लगभग 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
- जमीन धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार, असली मालिक की जगह खड़ा कर दिया फर्जी व्यक्ति
- बरम-कनार सड़क की मांग पर ग्रामीणों का धरना व भूख हड़ताल समाप्त
- कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का शंखनाद, हरिद्वार पहुंचे जूना अखाड़े के रमता पंच
- 28 नवंबर को अल्मोड़ा में 10 स्थानों पर होगा आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास

