जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागीय अधिकारियों को किया तलब




Listen to this article


न्यूज127
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार के तमाम विभागों के अधिकारियों को तलब किया है। 10 जून 2025 को प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के कार्यो की समीक्षा की जायेगी। इसी के साथ मानसून सत्र के चलते आपदा की स्थिति से निबटने की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त जिला स्तरीय/विभागीय अधिकारियों एवं जनपद के समस्त अधिशासी अभियंताओं जनपद हरिद्वार (जल निगम/जल संस्थान/सीवर/यांत्रिकी/सिविल/विद्युत/लोक निर्माण विभाग खंड/नलकूप खंड/सिंचाई/लघु सिंचाई आदि) के साथ की विभागीय समीक्षा की जाएगी।
मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों से समीक्षा बैठक में अपने-अपने विभाग की समस्त सूचनाओं के साथ अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग करने के लिए कहा है।