न्यूज 127, मेरठ।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई, जिसका संयोजन उपायुक्त राज्य कर, मेरठ ने किया।
बैठक में व्यापारियों से जुड़ी कुल 21 समस्याएं रखी गईं, जिनमें से लगभग 05 समस्याओं का मौके पर ही व्यापारी हित में निस्तारण किया गया। शेष लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए नगर निगम समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक (यातायात), मेरठ विकास प्राधिकरण के एई, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एईई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार बंधु और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।


