बिजली विभाग के कर्मचारी आग बरसती गर्मी में आपको ठंडक पहुंचाने के लिए कर रहे काम








Listen to this article


न्यूज127
आसमान से आग बरसती गर्मी और 50 डिग्री तापमान पर भी बिजली विभाग जनता को ठंडक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। एक फोन कॉल पर जनता के पास पहुंचकर उनकी बिजली संबंधित समस्याओं को दूर कर रहा है। ट्रांसफार्मर बदलने से खंबों में फाल्ट ढूंढने में लगा है। बिजली विभाग के अधिकारी जनता की कसौटी पर पूरी तरह से खरे उतर रहे है। ऐसे में जनता भी इंसानियत दिखलाए। अगर बिजली विभाग का कर्मचारी आपके आसपास खंबे पर चढ़कर किसी समस्या का निस्तारण कर रहो हो आप पानी, नीबू पानी या शीतल पेय पदार्थ देना ना भूले।
यूं सरकारी महकमे को लेकर जनता की सोच में कोई खास अच्छी नही है। जनता की सोच रहती है कि ये सभी तो सरकारी कर्मचारी है। वेतन सरकार देती है। हमारा काम करना इनकी जिम्मेदारी है। अगर उनके घरों की बिजली गुल हो जाती है तो वह तत्काल अधिकारियों को फोन घनघना शुरू कर देते है। जनता जाने का कारण पूछते है। लाइन में समस्या है तो कई तक ठीक होने की जानने का प्रयास करते है। ऐसे में अगर कर्मचारी लाइन को ठीक करने पहुंचता तो लोग घरों से बाहर तक नही निकलते है। बिजली विभाग के लाइन मैन और अन्य प्राइवेट कर्मचारियों को पानी तक देना मुनासिब नही समझते है।
कुुछ तो इतने बैगरत होते है कि अपने घरों का दरवाजा तक नही खोलते। बीच—बीच में यह आकर जरूर पूछते है कि लाइट कब तक आ जायेगी।
लेकिन यह समझने की जरूरत है कि 45 से 50 डिग्री सेल्सियस गर्मी में यह कर्मचारी बिजली के खंबों पर चढ़कर आपको लाइट पहुंचाने का कार्य कर रहे है। ऐसे में मानवता के नाते ही सही खंबों पर चढ़े कर्मचारियों को शीतल पेय पिलाना तो आपका कर्तव्य बनता है।
अगर हरिद्वार की बात करें तो 9 जून 2025 की रात्रि हरिद्वार के विभिन्न स्थानों पर बिजली की समस्या देखने को मिली। ​कहीं रात भर लाइट नही रही तो कही ओवरलोडिंग के चलते फाल्ट आ गए। कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर तक फूंक गए। लेकिन बिजली विभाग एक फोन कॉल पर ही लगातार बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने का प्रयास करता रहा। मिस्सरपुर क्षेत्र के जेई वरूण पंवार कर्तव्यनिष्ठा पर पूरी तरह से खरे उतर रहे है। जनता की तमाम सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर रहे है। उनके कार्यो की लोग सराहना कर रहे है।