मोहित सैनी अध्यक्ष और सत्या कुमार चुने गए वन बीट अधिकारी संघ के महामंत्री




Listen to this article

न्यूज 127. दीपक चौहान।
वन बीट अधिकारी संघ शाखा हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर वन हरिद्वार में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी की चयन भी किया गया। नए कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को सर्व सम्मति से निर्विरोध चुना गया।

अध्यक्ष अरविन्द सैनी सहायक वन कर्मचारी संघ हरिद्वार की अध्यक्षता में संपन्न हुई ​चुनाव प्रक्रिया में मोहित सैनी को अध्यक्ष और सत्या कुमार को निर्विरोध महामंत्री चुना गया। इसके अलावा निर्विरोध चुने गए अन्य पदाधिकारी और सदस्यों में उपाध्यक्ष दुष्यंत सैनी, कोषाध्यक्ष राहुल नेगी, संरक्षक मंत्री सत्यवीर सिंह, संगठन मंत्री परमजीत राठौर, मीडिया प्रभारी गौतम भारती, महिला उपाध्यक्ष हेमा यादव, संयोजक मंत्री अभिषेक नौटियाल, सम्प्रेक्षक अजीत सिंह और मोनू कुमार को चुना गया। नई कार्यकारिणी को समस्त सदस्यों ने बधाई दी।