राजीव त्यागी अध्यक्ष व दीपक महामंत्री, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान 

हरिद्वार। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्वामी श्रद्धानन्द शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजीव त्यागी एवं महामंत्री पद पर दीपक वर्मा निर्वाचित हुये है। चुनाव अधिकारी प्रो देवेन्द्र कुमार गुप्ता एवं सहायक चुनाव अधिकारी प्रो एलपी पुरोहित ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी एवं महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे।

चुनावी मुकाबले में 114 वोटों पर अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार को 42 वोट, राजीव त्यागी को 44 वोट एवं संजीव मिश्रा को 26 वोट मिले, जिसमें से 02 वोट निरस्त हुए। महामंत्री पद के लिए बृजमोहन शर्मा को 43 वोट, चन्द्रप्रकाश को 20 वोट एवं दीपक वर्मा को 50 वोट मिले, जिसमें से 01 वोट निरस्त हुआ। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो विनोद कुमार दोनो विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में निर्वाचित अध्यक्ष राजीव त्यागी एवं महामंत्री दीपक वर्मा समय-समय पर सहयोग देते रहेंगे। विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए ये दोनो पदाधिकारी मील का पत्थर साबित होंगे। इस अवसर पर रजनीश भारद्वाज, अनिरूद्ध यादव, रंजीत, सुशील कुमार, अरूण कुमार, जितेन्द्र मोहन, सचिन पाठक, प्रकाश तिवारी, विरेन्द्र पटवाल, नवीन, राजेन्द्र ऋषि, अमित इत्यादि कर्मचारियों ने बधाई दी।