न्यूज 127.
धर्मनगरी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। रविवार की सुबह धर्मनगरी में घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक भी कोहरा इतना घना था कि चंद कदम की दूर भी नजर नहीं आ रहा था। कड़ाके की ठंड में डयूटी पेशा लोग अपने काम की ओर जाने के लिए मजबूर है। रविवार की छुटटी मना रहे लोग अपने घरों में रजाई में ही दुबके नजर आए। कोहरे और ठंड का असर हरिद्वार के बाजारों में भी दिखायी दे रहा है। बाजारों में ठंड के कारण चहल पहल खत्म हो गई है।
कोहरे के आगोश में समाया हरिद्वार, हर तरफ कोहरा ही कोहरा











