एचआरडीए ने दो स्थानों पर अवैध निर्माण किए सील








Listen to this article


हरिद्वार।
अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सिडकुल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे अनाधिकृत निर्माण कार्यों को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सिडकुल हरिद्वार स्थित श्रीकांत एडवोकेट कॉलोनी में रैंकर हॉस्पिटल के सामने लगभग 20×25 वर्गफुट क्षेत्रफल में भूतल और प्रथम तल पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त निर्माण को सील कर दिया।
इसके अतिरिक्त सिडकुल के 45 मीटर रोड पर रईस क्रेन सर्विस द्वारा लगभग 20×35 वर्गफुट क्षेत्रफल में भूतल एवं प्रथम तल पर किए जा रहे अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण को भी पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।
कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों ने मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि बिना विधिवत मानचित्र स्वीकृति प्राप्त किए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य आगे न किया जाए। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।