कप्तान के तबादले से पहले 8 चौकी प्रभारियों समेत 14 के तबादले








Listen to this article

न्यूज 127 हरिद्वार।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के तबादला आदेश से पहले जनपद में 8 चौकी प्रभारियों समेत 14 दरोगाओं के तबादले किये गए हैं। इन चौकी प्रभारियों में कुछ दारोगा ऐसे है जोकि थानाध्यक्ष रह चुके हैं।
रानीपुर कोतवाली के एसएसआई ​नितिन चौहान को लक्सर कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है, कोतवाली मंगलौर से प्रदीप कुमार को रानीपुर कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है। एसएसआई लक्सर के लोकपाल परमार को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
रफत अली को एसपी ग्रामीण कार्यालय में अटैच किया गया है। प्रवीण बिष्ट को मंगलौर कोतवाली की बाजार चौकी की कमान दी गई है। एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी गंगनहर कोतवाली की अस्पताल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रायसी चौकी प्रभारी नीरज सिंह रावत को काली नदी चौकी प्रभारी बनाया है। बलबीर सिंह को सप्तऋषि चौकी प्रभारी बनाया गया है। अंशुल अग्रवाल को चौकी बाजार ज्वालापुर का प्रभारी बनाया गया है। कर्मवीर को तेज्जुपुर चौकी प्रभारी और थाना पथरी से अजय लाल को रायसी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से महिपाल सैनी को कोतवाली कनखल भेजा गया है। राकेश कुमार को कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है। रानीपुर से देवेंद्र सिंह को कोतवाली मंगलौर भेजा गया है। तबादला सूची में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर कार्य करने के लिए कहा गया है।