सड़कों पर उतरी हरिद्वार पुलिस, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल को दी अनोखी विदाई








Listen to this article

हरिद्वार | न्यूज127
जनपद हरिद्वार में शुक्रवार का दिन कुछ अलग ही रहा। एक ओर जहां पुलिस महकमे में स्थानांतरण की सूची आई, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर उतरकर पुलिस ने अपने कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल को एक अनोखे अंदाज़ में विदाई दी। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत रहे प्रमेंद्र डोबाल अब राजधानी देहरादून में नई जिम्मेदारी संभालते हुए देहरादून पुलिस की कप्तानी संभालेंगे।


सघन चेकिंग अभियान से दिया संदेश
कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के कार्यकाल की पहचान सख्ती और तत्परता को कायम रखते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों, घाट क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों ने बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली।


खुलासों की तेज़ी के लिए याद रहेगा कार्यकाल
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का कार्यकाल कई चर्चित घटनाओं के त्वरित खुलासों के लिए जाना जाएगा। संगठित अपराध, चोरी, लूट और हत्या जैसे मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों में खौफ और आमजन में भरोसा पैदा किया। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ ट्रैफिक प्रबंधन, महिला सुरक्षा और धार्मिक आयोजनों के दौरान बेहतर व्यवस्था उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रही।
सशक्त नेतृत्व की झलक
एसएसपी के तौर पर प्रमेंद्र डोबाल का नेतृत्व प्रेरणादायक रहा और उन्होंने टीम भावना को हमेशा प्राथमिकता दी। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाकर रखा। हरिद्वार की जनता ने भी माना कि उनके नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया।
नई जिम्मेदारी, नई चुनौती
अब प्रमेन्द्र डोबाल राजधानी देहरादून में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। जनता को उम्मीद है कि जिस सख्ती और रणनीतिक सोच के साथ उन्होंने हरिद्वार में कार्य किया, वही कार्यशैली राजधानी में भी देखने को मिलेगी।
वही दूसरी ओर हरिद्वार की सड़कों पर चला यह विशेष चेकिंग अभियान जनता को भयमुक्त वातावरण देने का संदेश था—अपराध के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी रहेगी और कानून का पहरा लगातार मजबूत रहेगा।