पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले








Listen to this article


देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक विनोद गुसॉई को प्रभारी निरीक्षक विकासनगर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक राजीव रौथाण को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक विकासनगर बनाया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल को चौकी प्रभारी जौलीग्रांट से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रानीपोखरी, दुर्गेश कोठियाल को थाना विकासनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बसन्त विहार तथा अजय भट्ट को बसन्त विहार से थाना विकासनगर स्थानांतरित किया गया है।
महिला उपनिरीक्षक शिल्पा सैनी को थाना डालनवाला से साइबर क्राइम सेल पुलिस कार्यालय भेजा गया है। वहीं, जैनेन्द्र राणा को थाना ऋषिकेश से चौकी प्रभारी बिधोली (थाना प्रेमनगर) तथा प्रवीण सैनी को बिधोली चौकी से थाना ऋषिकेश स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा चिन्तामणि मैठाणी को एसओजी ग्रामीण से चौकी प्रभारी जौलीग्रांट, शिवदत्त जमलौकी को थाना पटेलनगर से थाना डोईवाला, मीनू यादव को थाना ऋषिकेश से थाना रायवाला तैनात किया गया है।
पुलिस लाइन से सूरज कण्डारी व बलवीर सिंह को थाना चकराता भेजा गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तबादले किए है।