न्यूज 127.
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर प्रभारी आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, रेहडी/ठेली वालों, कबाडियों, होटल/ढाबों, होम स्टे, जिम स्पा सेन्टर, रेजीडेन्टल अपार्टमेन्ट, गेटेड कालोनियों में निवासरत व्यक्तियों एवं संदिग्धों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में उक्त अभियान को जारी रखते हुये रविवार की प्रातः भी रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत रानीपुर गाँव, टिहरी विस्थापित कालोनी, फ्रैण्ड्स कालोनी, साँईधाम कालोनी, अशोक वाटिका सलेमपुर एवं सुमननगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, रेहडी/ठेली वालों, कबाडियों, होटल/ढाबो, होम स्टे, जिम स्पा सेन्टर, रेजीडेन्टल अपार्टमेन्ट, गेटेड कालोनियों में निवासरत व्यक्तियों एवं संदिग्धों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा मौके पर 60 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर 10 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 1,00,000/ रू0 के कोर्ट चालान किये गये। इसके अतिरिक्त कुल 06 बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा स्वयं का सत्यापन न कराये जाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 1500/- रू0 के चालान किये गये।
रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया । पुलिस टीम में आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर, उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट, थाना रानीपुर, उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर थाना रानीपुर, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल, कोतवाली रानीपुर,अ0उ0नि0 मोहन सिंह, कोतवाली रानीपुर, अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कोतवाली रानीपुर, कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारी गण शामिल रहे।




