सैक्स रैकेट चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी का कर रहा था इस्तेमाल








Listen to this article

न्यूज 127.
सैक्स रैकेट चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बरामद कार भी चोरी की निकली जो दिल्ली से चुरायी गई थी। आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह बाहर से महिलाओं को लोकर देहव्यापार का धंधा कर रहा था।
जनपद मेरठ के थाना जानी पुलिस ने बताया कि एनएच-58 स्थित एमआईईटी कॉलेज के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की टाटा नेक्सॉन कार (UP15DZ40XX) को रोका गया, जिसे अभियुक्त अब्दुल रहमान चला रहा था। वाहन के कागजात मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन की जांच ई-चालान एप के माध्यम से की गई, जिसमें वाहन की वास्तविक जानकारी संदिग्ध पाई गई। वाहन के चैसिस नंबर से सत्यापन किया गया, जिससे ज्ञात हुआ कि वाहन का वास्तविक पंजीकरण नंबर DL7CV19XX है, जो दिनांक 27.10.2025 को थाना गोविंदपुरी (दिल्ली) से चोरी होना पाया गया जिसके संबंध में थाना गोविंदपुरी पर मु0अ0सं0 29928 /25 धारा 305बी BNS पंजीकृत होना पाया गया।
अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उक्त वाहन उसने दिल्ली से चोरी किया था तथा उस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उपयोग कर रहा था। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वह बाहरी जनपदों से महिलाओं को लाकर अनैतिक देह व्यापार कराता है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल एक होटल पर छापेमारी की गई, जहां से 02 पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया। मौके से देह व्यापार में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद हुई। उक्त प्रकरण में थाना जानी पर मु0अ0सं0 178/2026 धारा 317(2), 317(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस व धारा 3/4/5/7/8 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।