हरिद्वार पुलिस की तत्परता और मानवता ने बचाई बुजुर्ग की जान








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार।
रात्रि ड्यूटी के दौरान हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, मानवता और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस ने एक बुजुर्ग की जान बचाकर मानवता का धर्म और अपनी ड्यूटी का फर्ज निभाया है।

जानकारी के अनुसार भीमगोडा बैरियर पर तैनात कांस्टेबल बसंत पांडे (चौकी हर की पौड़ी) को एक श्रद्धालु महिला द्वारा सूचना दी गई कि एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कांस्टेबल बसंत पांडे तत्काल मौके पर पहुंचे दोनों ने बिना समय गंवाए प्राथमिक उपचार के रूप में सीपीआर देना शुरू कर दिया। उनकी सूझबूझ और तत्परता के चलते कुछ ही क्षणों में बुजुर्ग व्यक्ति की सांसें पुनः चलने लगीं।

इसके उपरांत उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि समय पर दिए गए सीपीआर एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण ही बुजुर्ग की जान बच पाई। यह घटना हरिद्वार पुलिस की मानवता, कर्तव्यनिष्ठा एवं आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाती है।