न्यूज 127. उत्तर प्रदेश।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। गुरूवार को शाम चार बजे रिजल्ट जारी किये जाने के बाद छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
जारी रिजल्ट के अनुसार 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका ने 97.83% अंक के साथ टॉप किया जबकि 12वीं में शिखा वर्मा टॉपर रही। परिणाम जारी होते ही छात्रों में उत्साह का माहौल। 10वीं में 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहीं। 12वीं में 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।” सीतापुर की शिखा वर्मा ने यूपी टॉप किया है। शिखा ने 97.60 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा हैं। दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं। तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं हैं। सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी नंबर मिले हैं।” परिणाम जारी होते ही छात्रों में उत्साह का माहौल।
स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
बोर्ड का नाम:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
परीक्षा का नाम:(कक्षा 10वीं)/ इंटरमीडिएट (12वीं) का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट:upmsp.edu.in
रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट:upresults.nic.in




