न्यूज 127. नई टिहरी।
जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों के मरने की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने की है। दो लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय तथा एसएसपी श्वेता चौबे उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इस दौरान घटना में घायल दो लोगों को डीएस बौराड़ी लाया गया हैं जहां दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है। वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे है, जो ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के वापस घनसाली जा रहे थे।
“चंबा–कोटि मार्ग पर वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 की मौत




