भाजपा नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर, 148 यूनिट रक्त एकत्र




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
भाजपा नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में बुढ़ाना गेट स्थित उनके कार्यालय ‘गिरिराज एसोसिएट’ पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 148 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बिना वाधवा, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महानगर मंत्री डॉली गुप्ता और अंकित सिंघल सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से मानव सेवा के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। आयोजन के समापन पर आयोजक दीपक शर्मा ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।