सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित किए गए पुष्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दौराला में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। इस दौरान सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव सुदृढ़ करने वाले उनके अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया।

मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति सरदार पटेल का अतुलनीय समर्पण सदैव हम सभी के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि यदि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना सर्वोपरि हो, तो देश के सामने कोई भी चुनौती असंभव नहीं है।

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री मोहित राणा और मंडल उपाध्यक्ष डॉ. धनेश कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा पार्षद प्रशांत अहलावत, अमित गुप्ता, संजीत वाल्मीकि, अश्वनी चौधरी, सचिन उपाध्याय, विवेक सेन, आमिर अली, अमित चौधरी और वंश चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।