हापुड़ अड्डा चौराहे पर यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 55 ई-रिक्शा सीज




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो)।
हापुड़ अड्डा चौराहे और आसपास के इलाकों में जाम से राहत दिलाने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मेरठ यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश और पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में संचालित किया गया।

कार्रवाई के दौरान नो एंट्री जोन में चलते पाए गए 55 ई-रिक्शा को सीज किया गया। इसके अलावा सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने वाले 25 वाहन चालकों को चौराहे के 100 मीटर के दायरे में वाहन न खड़ा करने की कड़ी चेतावनी दी गई। सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा डालने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

मेरठ यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नो एंट्री जोन में प्रतिबंधित वाहन न चलाएं और अपने वाहन केवल तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें ताकि शहर में यातायात सुगम और सुरक्षित बना रहे।