नवीन चौहान, हरिद्वार। पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। जनता की आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिये पत्रकारों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भी एक अखबार का सफल संचालन करके इस कार्य को बखूवी अंजाम देना निसंदेह एक बहुत कठिन कार्य है। उत्तराखंड में वैसे तो कई मझोले अखबार इस मिशन को पूरा करने में लगे है। लेकिन उत्तराखंड से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र उत्तर भारत लाइव सच की कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतरा है। इसी के चलते दिल्ली मीडिया एसोसियेशन ने उत्तर भारत लाइव को विशेष सम्मान से नवाजा है।
राजधानी देहरादून से प्रकाशित दैनिक उत्तर भारत लाइव एक विश्वसनीय अखबार है। अखबार के संपादक आशीष कुमार ध्यानी ने करीब छह साल पूर्व अखबार का प्रकाशित करना शुरू किया। प्रदेश में विद्वान पत्रकारों को समाचार पत्र में नियुक्त किया। जिसके बाद से लगातार उत्तर भारत लाइव जनता की आवाज बनकर उभरा। इस समाचार पत्र ने समाज के फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया और जनता की समस्याओं का निराकरण करने में योगदान दिया। उत्तर भारत लाइव का मिशन यहां पर भी नहीं रूका। संपादक आशीष कुमार ध्यानी ने एक प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना की ओर अखबार को बुलंदी पर पहुंचाने का बीड़ा उठाया। आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए आशीष ध्यानी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। जिसका नजीता ये रहा कि उत्तर भारत लाइव की गिनती विश्वसनीय समाचार पत्रों में की जाने लगी। आशीष कुमार ध्यानी और समाचार पत्र से जुड़ी टीम की मेहनत का नतीजा ये रहा कि उत्तर भारत लाइच निरंतर प्रगृति के पथ पर अग्रसर है। इसी के चलते दिल्ली मीडिया एसोसिएशन ने उत्तर भारत लाइव की विश्वसनीयता को देखते हुए लघु समाचार पत्रों की श्रेणी में विशिष्ट सम्मान से नवाजा है।
जनता की आवाज बनकर उभरा उत्तर भारत लाइव, जानिए पूरी खबर

