केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले हरिद्वार देहरादून के होटलों को थमा दो नोटिस








Listen to this article

नवीन चौहान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार और देहरादून के होटलों को नोटिस देने को कहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और देहरादून में काफी होटल और रेस्टोरेंट है। जिनका गंदा पानी सीधा गंगा में छोड़ा जा रहा है। जिससे गंगा प्रदूषित हो रही है। गंगा को गंदा करने वाले तमाम होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किया जाए और समझाया जाए। यदि फिर भी वो गंगा को गंदा करना नहीं छोड़ते तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
उक्त बात केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने चंडीघाट स्थित लोकापर्ण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अनुरोध किया कि गंगा को गंदा करने वाले इन तमाम होटल संचालकों को पहले नोटिस दीजिए, फिर समझाइये। उनको कहो कि ये काम अब बंद कर दीजिए। अपने होटल में रिसाईकिल का प्लांट डाल दीजिए। इस काम में ज्यादा पैंसा नहीं लगता है। अगर इसके बाद भी होटल वाले नही मानते है तो उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कहा कि जनता को समझाइये कि हम गंगा को अविरल और निर्मल बनाने जा रहे है। एक छोटा सा भी गंदा पानी अब गंगा में नही जाना चाहिए। ये हमारी श्रद्धा का सवाल हैं। इसके जनता की भावनाये आहत होती है। गंगा को शुद्ध और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार के साथ-साथ जनता को भी पहल करनी चाहिए। जनता जाग्ररूकता के साथ पन्नी और कूड़ा गंगा में डालने से रोकने का कार्य करें। ऐसा करने से गंगा को जल्दी ही प्रदूषण मुक्त बना लिया जायेगा। गंगा पूरी तरह से निर्मल हो जायेगी।