नवीन चौहान
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने और लददाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाये जाने की खुशी में
जिला भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़े बजाकर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। तथा केंद्र की भाजपा सरकार का आभार प्रकट किया।
जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। आज पूरा भारत एक हो गया। जम्मू कश्मीर में तिरंगा झंडा लहराया जायेगा तो भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा करेंगा। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि एक ऐतिहासिक कार्य को करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जिनती प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने भारत की जनता के दिलों में जो विश्वास कायम किया है वो सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं अमन त्यागी लोकसभा प्रभारी अश्वनी कौशिक जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, रोहित साहू, संदीप गोयल ,राजीव भट्ट ,जिला मीडिया प्रभारी लव शर्मा ,वरिष्ठ नेता विमल कुमार, प्रमोद शर्मा ,पार्षद पीएस गिल, पार्षद लोकेश पाल ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली ,मनु रावत ,सरिता सिंह ,अंशु मलिक, पूजा चौहान, अश्वनी पाल, संदीप प्रधान ,आशुतोष चक्रपाणि अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राव जमीर ,विनोद चौहान, देवकीनंदन पुरोहित ,अनिल मिश्रा ,हरि नाम कटारिया ,सूबे सिंह ,दिनेश चौहान, विजेंद्र चौहान ,प्रेमशंकर पिंकी ,हिमांशु राजपूत ,देवेंद्र चावला ,इंद्रपाल शर्मा, राजन खन्ना ,दीपक उप्रेती, आशु चौधरी, मोहित चौधरी, मुरारीलाल वाधवा, कमल प्रधान, निशांत कौशिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भारतवासियों का सपना किया पूरा




