गुरूकुल कांगड़ी के कुलपति रूप किशोर शास्त्री बोले वैदिक संस्कृति का होगा उन्नयन




Listen to this article
नवीन चौहान
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो0 रूप किशोर शास्त्री ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वैदिक संस्कृति को पल्लवित करने का काम विश्वविद्यालय में किया जायेगा। वेद संस्कृत और प्राच्य विद्याओं के विषयों के उन्नयन के लिए विश्वविद्यालय में अलग से कार्य करने की विशेष जरूरत है। यह विश्वविद्यालय वैदिक संस्कृति के नाम से पूरे विश्व में जाना जाता है। वेदों के संरक्षण के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के शहरी एवं विकास मंत्री माननीय मदन कौशिक ने नव नियुक्त कुलपति प्रो0 रूप किशोर शास्त्री को बुक्के देकर शुभकामनाएं दी है। मदन कौशिक ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय नई ऊचाईयों को छूने का काम करेगा। वैदिक संस्कृति को बढ़ाने का काम नए कुलपति अवश्य करेंगे।

इस अवसर पर शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त कुलपति प्रो0 रूप किशोर शास्त्री को मिष्ठान खिलाते एवं बुक्के भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की है। यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री दीपक वर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन, प्रमोद कुमार, रजनीश भारद्वाज, द्विजेन्द्र पन्त, प्रकाश चन्द्र तिवारी, हरपाल सिंह, राजीव गुप्ता, संजय शर्मा, रणजीत सिंह, अनिल, राजेन्द्र, दुर्गादत्त पन्त, विकास, मनीष कुमार, नीरज, सेठपाल, कपिल, अमित इत्यादि ने बधाई दी है।