हरिद्वार में झपटमारों की दबंगई, महिला से पर्स छीनने का प्रयास




Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार में झपटमार पुलिस से दो कदम आगे चल रहे है। पुलिस झपटमारों का पीछा कर रही है। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते है। ऐसा ही एक घटना सिडकुल की है। एक महिला से पर्स छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि गांव रावली महदूद निवासी एक महिला रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से पर्स छीनने का प्रयास किया तो महिला ने शोर मचा दिया। इस पर बाइक सवार झपटमार पर्स छोड़कर भाग निकले। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।