पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर श्रद्धाजंली








Listen to this article

सोनी चौहान
देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें श्रद्धय अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। अटल जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर के हम सब राजनीति क्षेत्र में शुचिता के साथ आगे बढ़े। देश और समाज के हित में कार्य करने का काम करें। भारतीय जनता पार्टी को अटल जी के सपनों के अनुरूप सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही बनाने का काम करेंगे। आज देश में जिस तरह का वातावरण विरोधी दलों द्वारा बनाया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर के उसे समाप्त करने का काम करेंगे। समाज के प्रबुद्ध लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की वास्तविकता की जानकारी देने का काम करेंगे। यह कानून किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी 3 देशों पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ना झेल रहे हिंदू सिख ईसाई पारसी ऐसे धर्म के अनुयायियों को सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने देने का काम है। इस कानून के द्वारा होगा अटल जी ने अपने जीवन में जिस तरह की राजनीति की और जिस तरह से सभी दलों में उनका सम्मान था। अजातशत्रु के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। आज के राजनीति दौर में इस तरह की पहचान विरले ही कोई बना पाते है। देश में कांग्रेस की सरकार ने अटल जी को यूएनने में भारतीय पक्ष रखने के लिए नेता के रूप में भेजा और उन्होंने अपनी वाकपटुता के बल पर अपने राजनीतिक ज्ञान के बल पर जिस तरह से युवाओं में भारत का पक्ष रखा वह सर्वविदित है। ऐसे राजनेता का देश में अपना विशिष्ट स्थान हैं। हम सब कार्यकर्ता मिलकर के उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उनके जीवन पाठ से सीख लेकर के काम करेंगे ऐसी अपेक्षा है।
इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, विकास तिवारी, मनोज गर्ग, राजपाल सिंह, लव शर्मा, मयंक गुप्ता, विनोद चौहान, नरेश शर्मा, मोहित वर्मा, राजकुमार सैनी, विकास कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।