सोनी चौहान
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस गुमशुदा लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक 25 दिसंबर को प्रशांत चौधरी निवासी द्वारिका बिहार फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर कनखल हरिद्वार ने तहरीर दी की। प्रशांत ने तहरीर में बताया कि उसके पिता जगदीश सिंह उम्र 73 वर्ष 24 तारीख से घर से लापता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता मंगलवार 24 दिसंबर से अपने घर द्वारिका बिहार स़े बिना बताए कहीं चले गए हैं। और अभी तक वापस नहीं आए हैं। प्रशांत ने बताया कि उसके पिता जगदीश सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वही दूसरी मामले में 25 दिसंबर को हरक राम पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी ग्राम मंगलपुर थाना नरवाना जिला जींद हरियाणा ने अपने भतीजे कुलदीप उम्र 45 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हरक राम ने बताया कि कुलदीप 27 जुलाई 2019 को कांवड़ मेले के दौरान जल लेने बैरागी कैंप आया था। वह वहां से रास्ता भटक गया था और गुम हो गया था। कुलदीप का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। कनखल पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश जारी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोग लापता, पुलिस कर रही तलाश



