बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल




Listen to this article

संजीव शर्मा
मुज़फ्फरनगर जिले के थाना खतौली क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश जंगल में गोकशी कर रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार थाना खतौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की गंगनहर पटरी के निकट बुवाड़ा गांव के पास खेतों में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर थाना खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देखकर वहां मौजूद बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों को ललकारते हुए गोली चलायी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को दबोच लिया। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए ​सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।