गंगोत्री हाइवे पर भूस्खलन से रास्ता हुआ अवरूद्ध, बीआरओ मलबा हटाने में जुटा




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की समस्या सामने आ रही है। उत्तरकाशी जिले में भी आए दिन हो रही बारिश भूस्खलन का कारण बनने लगी है। गुरूवार को सुनगर एवं गंगनानी के बीच भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन में आए भारी बोल्डरों को हटाने में बीआरओ को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बताया जा रहा है कि सुबह सुनगर एवं गंगनानी के बीच रीड़ा नामे तोक में भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के दौरान गंगोत्री हाईवे पर बड़े बड़े बोल्डर आकर गिरने लगे। जिस कारण यहां यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने पर बीआरओ के जवान मौके पर पुहंचे और बोल्डर हटाने के काम में जुट गए।

फोटो प्रतीकात्मक