उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के तीन पॉजीटिव मरीज, आंकड़ा 75 पर








Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। तीन नए मरीजों के बढ़ने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 75 पहुंच चुकी है। कोरोना वायरस के तीन नए मरीज मसूरी, रायपुर और डालनवाला में पाए है। देहरादून की स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। फिलहाल कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार प्रयासरत है।