कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अमन अरोड़ा




Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार। कांग्रेस के ब्लॉक सचिव अमन अरोड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने खन्नानगर स्थित कार्यालय पर सदस्यता दिलाई। मुकेश कौशिक ने कहा कि भाजपा में युवाओं के साथ सभी वर्ग का भविष्य है। जब​कि कांग्रेस ने 60 साल में देश के युवाओं को सपने दिखाकर केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया। अमन अरोड़ा ने कहा कि वे भाजपा की रीति नीतियों के अनुसार काम करेंगे। भाजपा की पार्षद मोनिका सैनी ने अमन का स्वागत करते हुए कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। इस मौके पर भाजपा के मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार, नेता प्रतिपक्ष सुनील गुड्डू, नितिन माणा, गौरव कौशिक, सचिन बैनीवाल, गौरव वर्मा, योगी गौड़, सुबोध वर्मा, प्रियांश मुद्गल, विष्णु अरोड़ा आदि लोग शामिल थे।